'किस कलर की चड्ढी पहने हो..' जब Ajay Devgn ने भी पूछा ये सवाल, जानिए Viral Video की सच्चाई!

Chaddi Viral Video- सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल होता है। जब कोई वीडियो या डायलॉग ट्रेंड करता है तो लोग हैरान हो जाते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ट्रेंड कर रहा है जो कि चौकाने वाला है। अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं और रील्स देखते हैं तो आपने भी ये रील जरूर देखी होगी।
अलग अलग इंसान चड्डी के कलर के बारे में पूछ रहे हैं। 'किस कलर की चड्ढी पहने हो..' ये रील तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच एक वीडियो अजय देवगन का भी सामने आया है और वो भी ये सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अजय देवगन ने पूछा, ''किस कलर की चड्ढा पहने हो? बता दो ना, बता दो ना, बता दो ना..।'' इसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि इस वायरल वीडियो में सुपरस्टार अजय देवगन नहीं है।
क्या है सच्चाई?
वायरल हो रहे वीडियो में अजय देवगन नहीं हैं बल्कि एक शख्स को उनकी मिमिक्री करते हुए देखा जा सकता है। ये शख्स यहीं नहीं रुकता है बल्कि नाना पाटेकर और सुनील शेट्टी जैसे सितारों की भी मिमिक्री करता है और यही सवाल पूछता है। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बाबू जी और बीना की आवाज मिसिंग है।'' एक ने लिखा, ''हिलेरियस सर, आरकी मिमिक्री शानदार है।'' एक ने लिखा, ''वाह बिल्कुल सेम टू सेम।'' एक ने लिखा, ''भाई जी आपका जवाब नहीं है।'' एक ने लिखा,'' पूरे इंस्टाग्राम पे सिर्फ चड्ढी वाला ही रील चल रहा है।''इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











