थैंक यू सलमान... Aishwarya Rai ने भरी महफिल में सलमान खान को क्यों कहा शुक्रिया? शॉकिंग वीडियो...

Aishwarya Rai Salman Khan Video- सलमान खान और ऐश्वर्या राय ये वो दो नाम हैं जो कि अक्सर एक साथ लिए जाते हैं। आज भले ही दोनों को एक दूसरे से कोई लेना देना नहीं है लेकिन एक वक्त था जब इनके चर्चे होते थे।
ये वक्त हम दिल दे चुके सनम के दौरान का है जब दोनों साथ आए और एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। काफी लंबे चले इस रिश्ते के बीच कई बार उतार चढ़ाव भी आए और अंतत: ये खत्म हो गया। लेकिन एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय स्टेज पर चढ़कर कुछ कहती दिख रही हैं।
वीडियो में सामने सलमान खान हैं, और वो थैक्यू कहते हुए सलमान का नाम भी ले रही हैं। सलमान खान के साथ अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भी मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐश ने सलमान खान को थैंक्यू क्यों कहा है? जानिए..
हम दिल दे चुके सनम
ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन की फिल्म हम दिल दे चुके सनम ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस फिल्म ने काफी कमाल का काम किया था और वक्त भी फिल्म पसंद की जाती है। इस फिल्म की सफलता के बाद ऐश्वर्या राय किसी अवॉर्ड फंक्शन में लोगों को संबोधित कर रहीं थीं।
इस दौरान ना सिर्फ सलमान खान बल्कि अजय देवगन समेत उन्होने हम दिल दे चुके सनम की पूरी यूनिट को शुक्रिया कहा था। अब इतने सालों के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। सलमान खान के चेहरे को देखकर लग रहा है कि वो अपनी हंसी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
ऐश्वर्या राय के इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ऐसी आंखों वाले व्यक्ति के लिए काला चश्मा बेकार है।'' एक ने लिखा, ''वाह, भावुकता के साथ बात करने का क्या शानदार तरीका है।'' एक ने लिखा, ''शानदार वीडियो।'' एक ने लिखा, ''एडिट है क्या।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications