जब टूटे हाथ और सूजी आंखों के साथ अवार्ड लेने पहुंची थी Aishwarya Rai, लोग बोले- सलमान के साथ...

Aishwarya Rai Attend Award Events With Fractured Arms

Aishwarya Rai Attend Award Events With Fractured Arms: ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रहती है। पिछले दिनों यह खबर सामने आ रही थी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि दोनों ने साथ में देखकर इन खबरों पर पूरी तरीके से विराम लगा दिया है।

लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप सलमान खान के साथ में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुआ था। लेकिन कहा जाता है कि सलमान खान के रूड बिहेवियर के चलते ऐश्वर्या राय ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि पीछे की बात क्या है वो तो वही जाने। लेकिन इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का यह वीडियो बहुत पुराना है। यह वीडियो एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान का है जहां पर श्रीदेवी ने ऐश्वर्या को अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर बुलाया। बताते चलें कि यह वीडियो साल 2002 के फिल्मफेयर अवार्ड के दौरान का है।

लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि वीडियो में ऐश्वर्या राय को टूटे हुए हाथ और बड़े से काले चश्मे के साथ में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं उस वक्त ऐश्वर्या का ऐसा रूप देखने के बाद में काफी सारे लोगों का यह भी कहना था कि ऐश्वर्या और सलमान के बीच में बहुत ज्यादा झगड़ा हो गया था। इसी के चलते ऐश्वर्या को काफी चोट आ गई थी।

हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने खुद इन अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ी थी और इनका खंडन किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका पैर सीढ़ियों से फिसल गया था और इसी के चलते उनका चोट आ गई थी। हालांकि आपको बता दें की चोट लगने के बावजूद भी ऐश्वर्या राय का अंदाज बिल्कुल भी काम नहीं हुआ। वह सिंपल लुक में भी काफी प्यारी लग रही थी।

Read more about: aishwarya rai salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X