..................... जब ऐश्वर्या राय के सामने अभिषेक बच्चन ने सलमान खान को दी ये सलाह? When Abhishek Bachchan said to Salman Khan 'Stop Working out' in front of Aishwarya Rai? Video - Hindi Filmibeat

जब ऐश्वर्या राय के सामने अभिषेक बच्चन ने सलमान खान को दी ये सलाह? सन्न रह गईं थी ऐश, Video..

abhishek bachchan, salman khan, aishwarya rai bachchan

अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में उनके साथ ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं। वीडियो अभिषेक बच्चन ने सलमान खान के लिए कुछ ऐसा कह डाला था जोकि खबरों का हिस्सा है और जब इस बारे में ऐश से कहा गया तो उनका रिएक्शन आपको चौका देगा।

2007 में शादी के बंधन में बंध चुके ये दोनों सितारे उस वक्त करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। करण ने अपने शो के चर्चिर राउंड रैपिड फायर राउंड की मेजबानी की और अंत में सलमान के बारे में एक सवाल पूछा। करण ने सलमान खान का नाम लेने से पहले कहा, ''निम्नलिखित पर एक शब्द में प्रतिक्रिया दें।''

अभिषेक ने कहा, ''वर्कआउट करना बंद करो।'' अभिषेक ने इसको लेकर कारण बताया और कहा, ''इसका कारण यह है कि वह अपनी शर्ट उतारने के लिए जाने जाते हैं, जबकि मुझे लगता है कि वह इससे कहीं ज्यादा हैं।''

इस बार में ऐश्वर्या राय से रिएक्शन लिया गया तो वो चुप रहीं और उन्होने किसी तरह का रिएक्शन ना देने वाली ऑप्शन चुना। अब इतने सालों के बाद ये वीडियो सामने आया है और धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वर्कफ्रंट पर अभिषेक अपनी आने वाली फिल्म घूमर की रिलीज में व्यस्त हैं।

आर बाल्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शबाना आजमी, सैयामी खेर और अंगद बेदी भी हैं। बात करें सलमान खान की तो इस वक्त वो अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और इस साल के अंत तक उनकी ये फिल्म रिलीज होने वाली है। अक्सर देखा जाता है कि सलमान खान के साथ कई तरह की खबरें आती रहती हैं और ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा हुआ कुछ भी तुरंत खबरों का हिस्सा बन जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X