..................... When abbas will get his new home | अब्बास को घर कब मिलेगा - Hindi Filmibeat

अब्बास को घर कब मिलेगा

By Staff

फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से चर्चा में आए निर्माता-निर्देशक अब्बास टायरवाला ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में अभिनेत्री आयशा टकिया की मां का घर खरीदा है। लेकिन अभी उन्हें इंतजार है नए घर में जाने का। दरअसल आयशा के परिवार वालों ने अभी घर खाली नहीं किया है।

टायरवाला ने बताया,"हम अपने माता-पिता से कुछ दूरी पर रहना चाहते थे। मुझे एक नए घर की तलाश थी और इस बारे में एजेंट से बात की थी। एजेंट ने वर्सोवा स्थित एक घर के बारे में बताया और वह मुझे पसंद आ गया।"

गौरतलब है कि निर्देशक टायरवाला की फिल्म 'जाने तू या जाने ना' जबरदस्त हिट रही थी। घर खरीदने से पहले उन्हें और उनकी पत्नी को इस बारे में नहीं मालूम था कि यह घर अभिनेत्री आयशा टकिया की मां का है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X