मामू की फिल्म देखकर रो पड़े इमरान
आमिर खान आज फिल्मी दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम है जो कि पिछले 25 सालों से फिल्मी दुनिया की खूबसूरत सेवा कर रहा है। हाल ही में बॉलीवुड में 25 साल पूरा करने वाले आमिर खान की पहली फिल्म कयामत से कयामत तक की विशेष स्क्रीनिंग की गयी। जिसमें बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई। इस मौके पर इमरान खान भी आये थे जिन्होंने इस फिल्म से संबधित एक बड़ा खुलासा किया।

इमरान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज उनकी होमप्रोडक्शन फिल्म कयामत से कयामत तक ने 25 साल पूरे कर लिये हैं। निश्चित तौर पर यह मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। इस फिल्म की रिलीज के वक्त में काफी छोटा था। मेरी मम्मी ने मुझे बताया था कि फिल्म के अंत में जब मैंने अपने मामू यानी आमिर खान को मरते हुए देखा तो मैं बहुत फूट-फूट कर रोया था।
मालूम हो फिल्म कयामत से कयामत में इमरान ने आमिर खान के बचपन का रोल निभाया था। फिल्म के लेखक और निर्माता नासिर हुसैन थे और मंसूर खान ने फिल्म को निर्देशित किया था। साल 1988 में प्रदर्शित हुई फिल्म एक बहुत बड़ी हिट थी जिसने आमिर खान और जूही चावला को रातों-रात स्टार बना दिया था।


Click it and Unblock the Notifications