आलिया भट्ट ने छोड़ी राब्ता, सुशांत सिंह राजपूत ने गुस्से में किया था ट्वीट- मेरी फिल्म खराब कर दी
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से उनके अभी तक कुल मिलाकर 11 पुराने वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिससे सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत को इंडस्ट्री से बेदखल किया जा रहा था। वो सबके बीच खड़े होकर अपनी जगह बनाने में जुटे हुए थे। फिलहाल पुलिस को अभी तक इस मामले पर कोई तय जानकारी नहीं मिली है।
Recommended Video
इस बीच बीते चार दिन से लगातार आलिया भट्ट और करण जौहर सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की वजह बनकर ट्रोल हो रहे हैं। वहीं एक नई मीडिया रिपोर्ट सामने आयी है जिसके अनुसार आलिया भट्ट के राब्ता छोड़ने पर सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

चलिए यहां पर देखते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने गुस्से में आलिया भट्ट पर अपनी किस तरह भड़ास निकाली थी। बाद में सुशांत ने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











