Pic of the Day: नन्हें से रणबीर के हाथों में ऋषि कपूर की बड़ी सी ट्रॉफी, तेज़ी से वायरल हुई तस्वीर
ऋषि कपूर 67 साल की उम्र में कैंसर से लड़ते हुए दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन उनकी यादों का पिटारा कभी बंद नहीं होगा ऐसा फैन्स ने भी वादा कर लिया है। तभी आए दिन उनकी कोई ना कोई पुरानी याद फैन्स सामने ले आते हैं।
आज रणबीर कपूर और ऋषि कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में रिद्धिमा और नीतू कपूर भी। ये तस्वीर शायद किसी अवार्ड फंक्शन की है।

इस तस्वीर में बाकी सब लोग इधर उधर कुछ ना कुछ करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन रणबीर का हाथ ऋषि कपूर की ट्रॉफी पर है। इतना ही नहीं ट्रॉफी के साथ उनकी नज़रें कैमरे पर हैं।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के बीच हमेशा से ही रिश्ता काफी सख्त था और बचपन में तो रणबीर कपूर ऋषि कपूर से बहुत ही ज़्यादा डरते थे। उनके इस डर का इस्तेमाल नीतू कपूर जमकर करती थीं।


Click it and Unblock the Notifications