जब राकेश रोशन समेत, कई ए- लिस्ट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने अमीषा पटेल से कहा था- 'गदर मत करो'

when-a-list-producers-and-directors-advised-ameesha-patel-to-not-do-gadar-including-rakesh-roshan

Ameesha Patel in Gadar: साल 2001 में आई फिल्म गदर अपने री-रिलीज से बाद से एक बार फिर सुर्खियों में है। सनी देओल और अमीषा पटेल की इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच आज भी जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। साथ ही फैंस फिल्म के सीक्वल गदर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 11 अगस्त 2023 को थियेटरों में रिलीज की जाएगी।

गदर की बेजोड़ सफलता अमीष पटेल के करियर के लिए भी काफी अहम साबित हुई थी। खास बात थी कि ये एक्ट्रेस की दूसरी फिल्म थी। इससे पहले अमीषा 'कहो ना प्यार है' में नजर आई थीं। लिहाजा, दो बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में उनके हिस्से में थी।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान अमीषा ने खुलासा किया कि जब उन्होंने गदर साइन की थी, तो कई निर्माता- निर्देशकों ने आपत्ति जताई थी क्योंकि फिल्म में वो एक मां का रोल करने वाली थीं।

ए- लिस्ट डायरेक्टर्स ने गदर ना करने की सलाह दी थी

अमीषा ने कहा, "बहुत से ए-लिस्टर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने मुझे कहा कि मैं ये फिल्म साइन ना करूं। वो मुझसे कहते थे, तुम इतनी छोटी सी उम्र में इतना डिफिकल्ट रोल कैसे कर सकती हो। तुम अभी-अभी ऋतिक के साथ काम कर चुकी हो। तुम बच्ची हो। अभी भी कॉलेज में हो। तुम स्क्रीन पर अभी सात साल के बच्चे की मां कैसे बन सकती हो।"

यहां तक की कहो ना प्यार है के निर्देशक राकेश रोशन भी अमीषा के गदर करने के खिलाफ थे। उन्होंने कहा था कि, "मैं तुम्हें इतने ग्लैमरस कॉलेज गर्ल रोल के साथ लॉन्च कर रहा हूं और तुम दूसरी ही फिल्म में एक बच्चे की मां का किरदार कर रही हो.. ये निगेटिव प्रभाव डाल सकता है।"

बहरहाल, अमीषा को शुरुआत से ही गदर को लेकर काफी कॉफिडेंस था। एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैंने गदर का पहली बार नरेशन सुना, मुझे उसी वक्त फिल्म से प्यार हो गया। मुझे बस यही पता है कि मैं बहुत प्यारे से प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हूं। ये एक दिल छूने वाली पैशनेट फिल्म है। इस फिल्म से जुड़े सभी लोग बहुत कमिटेड हैं.."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X