#Song - ये रहा साल का पहला 'वेडिंग सॉन्ग'..झूम उठेंगे आप भी
फिल्लौड़ी का नया गाना काफी मजेदार है। बिल्कुल पंजाबी स्टाइल में आया ये गाना आपको पसंद आएगा।
अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म फिल्लौड़ी का नया गाना आ चुका है और ये पूरी तरह से वेडिंग सॉन्ग है जिसे आप बार बार सुनना चाहेंगे और जितनी बार सुनेंगे झूम उठेंगे। व्हाट्सएप सॉन्ग आपको वाकई काफी अच्छा लगेगा गाना पूरी तरह पंजाबी धुन पर हैं और दिलजीत दोसांज खासकर गाने में छा गए हैं।
[डर..रोमांच..इमोशन से भरपूर है ये फिल्म..देखें Trapped का ट्रेलर]
अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की फिल्म फिल्लौरी ट्रेलर से तो काफी मजेदार लग रही है और फिल्म के सभी गाने भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म में अनुष्का शर्मा भूत बनीं हैं और फिल्म असल में सामाजिक कुरीतियों पर बनी है। आगे फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा लेकिन अनुष्का शर्मा फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
शहर शहर जाकर प्रमोट करने के अलावा अनुष्का अब व्हाट्सएप के जरिए दर्शकों से जुड़ेंगी।


Click it and Unblock the Notifications