रिया चक्रवर्ती ने की वॉट्सऐप ग्रुप चैट: पिठानी और मिरांडा से की ड्रग्स पर चर्चा- सुश के लिए भेजो
सुशांत सिंह राजपूत केस को अब एक साथ सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स ब्यूरो संभाल रहा है। इस केस में सुशांत की मौत का राज अभी तक बरकरार है। लेकिन ED को रिया चक्रवर्ती के फोन से डिलीट की हुई चैट से ड्रग्स लेने के सबूत मिले है। लेकिन मामला सिर्फ इतना नहीं है।
नई वॉट्सऐप ग्रुप चैट सामने आयी है। जो कि ये साफ तौर पर बताती है कि सिर्फ रिया चक्रवर्ती ही नहीं सुशांत के घर पर रहने वाले सभी लोग ड्रग्स का सेवन करते थे।इसमें दीपक सावंत, सिद्धार्थ पिठानी और सैमुअल मिरांडा का नाम भी सामने है। रिया के अपने वॅाट्सऐप पर एक ग्रुप बनाया था।

जिसमें सुशांत के घर पर होने वाली पार्टी की प्लानिंग के साथ ड्रग्स कौन सा और कितना लेना है इस पर खुले तौर पर चर्चा की गई है। इस चैट में ये भी लिखा है कि सुशांत को क्या देना है। हालांकि इस चैट में सुशांत कहीं पर बात करते हुए नहीं दिख रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दावा किया कि वह ड्रग्स का सेवन नहीं करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications