व्हाट्स योर राशि के मास्टर प्रिंट चोरी

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एडलैब्स प्रोसेसिंग का मैनेजर भी शामिल है। फिल्म व्हाट्स योर राशि का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर ने किया है। यह फिल्म इसी शुक्रवार(25 सितम्बर) को रीलिज होने वाली थी।
बताया जा रहा है कि इसके पीछे आसिफ नाम के व्यक्ति का हाथ है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक तंजीम सइद ने बताया कि वह नेट के जरिए आसिफ को फिल्में भेजता है।
आसिफ फिल्म की सीडी तैयार करके भारत व दूसरे देशों के मुख्य शहरों में भेजता है। कहा जा रहा है कि इस गिरोह ने पिछले 6 महीनों में 11 फिल्मों की मास्टर कॉपी फिल्म रीलिज होने से पहले भेज दी है।
फिलहाल सभी को सितम्बर के अंत तक जेल में भेज दिया है उसके बाद इस मामले पर न्यायालय में कार्रवाई की जाएगी।
adlabs processing arrest ashutosh gowarikar आशुतोष गोवारीकर एडलैब्स प्रोसेसिंग पाइरेसी पाकिस्तान व्हाट्स योर राशि pakistan piracy whats your rashee


Click it and Unblock the Notifications