बेटी डेब्यू करने के लिए तैयार..सुपरस्टार पापा को हो रही है चिंता
सारा अली खान केदारनाथ से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जाहिर है वो फिल्मों में आने का अर्थ है सफलता और असफलता दोनों का स्वाद चखना।
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में सारा अली खान पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'मुझे पता है कि सारा अली खान हमेशा से इस लाइन में आना चाहती थी लेकिन मुझे चिंता इस बात की है वो अपनी असफलताओं से कैसे निपटेगी।लेकिन मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैं नर्वस हूं क्योंकि मुझे नहीं पता कि वो किन हालात से गुजर रही है।

उन्होंने ये भी कहा कि "मुझे नहीं पता कि वो कैसे रिश्ते बनाएगी और असफलता को कैसे लेगी। क्या वो इसे लेकर रोएगी या उदास हो जाएगी।मैंने कभी उसके साथ स्क्रिप्ट पर बात नहीं की। वो सीधे आकर मुझे बोली कि मैं केदारनाथ कर रही हूं।मैंने कुछ दिन पहले ही करीना को बताया कि मैं अब काम को लेकर सीरियस हुआ हूं।"
सैफ अली खान हमेशा से जो भी कहते हैं सीधे और सपाट शब्दों में कहते हैं। सारा अली खान के बारे मे ं वो पहले भी बयान दे चुके हैं और तब भी उनका बयान काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था।


Click it and Unblock the Notifications