..................... What will Poonam Pandey do for 3 lakh followers, 3 लाख फॉलोवर्स को क्‍या तोहफा देंगी पूनम पांडे - Hindi Filmibeat

ट्विटर पर 3 लाख फॉलोवर्स को क्‍या तोहफा देंगी पूनम पांडे

By Ajay Mohan

इंटरनेट पर सबसे ज्‍यादा सर्च किये जाने के बाद ट्विटर पर पिछले डेढ़ साल से लगातार हॉट टॉपिक्‍स में शामिल रहीं पूनम पांडे के फॉलोवर्स की संख्‍या 3 लाख हो गई है। अब पूनम क्‍या करेंगी, यह सवाल सभी के ज़हन में चल रहा है। हमारा अंदाजा यही है कि वो वो एक बार फिर न्‍यूड होंगी।

अपने फॉलोवर्स को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहीं पूनम ने इस संबंध में एक हैश टैग (#tag) भी मांगा है, जिसका टैग पूनम को पसंद आ गया, उसे वो ट्रीट देंगी।

सोमवार की दोपहर यह संख्‍या 298, 294 हो चुकी है। पूनम और उनके फॉलोवर्स के बीच बधाईयों के ट्वीट्स अभी से आने लगे हैं। तमाम लोगों ने उन्‍हें अभी से बधाई देनी शुरू कर दी है। अगर कुछ मुख्‍य ट्वीट्स की बात करें तो पूनम ने लिखा- जो मुझे अच्‍छा हैश टैग सजेस्‍ट करेगा, मैं उसे बड़ी ट्रीट दूंगी। इसी के बाद से पूनम के मैसेज बॉक्‍स में सुझाव आने शुरू हो गये हैं।

पूनम को इस बात की खुशी है कि पिछले डेढ़ साल में वो सबसे ज्‍यादा सर्च किये जाने वाले सेलेब्रिटीज़ में शामिल रहीं। यही नहीं पूनम पिछले डेढ़ साल में सबसे तेज़ ऊपर उठने वाली सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं।

रही बात निर्वस्‍त्र होने की, तो पूनम ने खुद ट्वीट किया है, "क्‍या पूनम अब कभी कपड़े उतारेगी? 11 सितंबर को देखें पूनम पांडे की बेस्‍ट..." इस ट्वीट से यह साफ है कि पूनम को पूरा विश्‍वास है कि मंगलवार को उनके फॉलोवर्स की संख्‍या 3 लाख हो जायेगी और पिछली एक्टिविटीज़ को ध्‍यान में रखें तो इस मौके पर भी वो न्‍यूड हो सकती हैं।

पूनम ने ट्वीट किया कि सेलेब्रेशन तो बनता है, तो उनके कुछ फॉलोवर्स ने कहा कि आप जो भी सेलेब्रेट करें, उसका वीडियो ट्विटर पर जरूर डालें।

गौरतलब है कि पूनम ने 2 फरवरी 2011 को ट्विटर ज्‍वाइन किया था। उस समय वो किंगफिशर मॉडल के रूप में चर्चा में आयीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X