सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' Trailer.. इमोशनल सलमान और सुपर TWIST
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। यहां जानें ट्रेलर से हमारी क्या है उम्मीदें।
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर 24 मई रिलीज होने वाला है। फिल्म के निर्देशक कबीर खान धीरे धीरे फैंस का उत्साह फिल्म के प्रति बढ़ाते जा रहे हैं। फिल्म का टीजर और पोस्टर्स काफी पसंद किये जा रहे हैं।
'टाईगर जिंदा है' के सेट पर.. सुपर CUTE सलमान खान- कैटरीना
कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लिहाजा, यहां जानते हैं कि ट्यूबलाइट के ट्रेलर से हमें क्या क्या उम्मीदे हैं। आखिर कबीर खान और सलमान की पिछली फिल्म बजरंगी भाईजान ब्लॉकबस्टर रही थी। खैर, बजरंगी भाईजान की तरह ही ट्यूबलाइट भी एक इमोशनल कहानी है।

ट्यूबलाइट की कहानी 1962 में हुई भारत- चीन युद्ध पर आधारित है। यह दो भाईयों की कहानी है, जहां एक भाई युद्ध के बीच कहीं गायब हो जाता है और फिर दूसरा भाई (सलमान खान) उसकी खोज के लिए निकलता है। सलमान खान ने फिल्म में ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिसे कोई बात काफी देर से समझ आती है। लेकिन भाई की खोज में वह अपनी इन कमजोरियों से लड़ता है।
यहां जानते हैं ट्यूबलाइट की ट्रेलर से हमें क्या है उम्मीदें-


Click it and Unblock the Notifications











