अनुष्‍का शर्मा के लिये क्‍या था सबसे टफ जॉब?

By Ajay Mohan

[अजय मोहन] मटरू की बिजली का मन डोला में इमरान खान के साथ जल्‍द ही पर्दे पर आने वाली अनुष्‍का शर्मा के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। कभी उनकी अदाओं को लेकर तो कभी अभिनय को लेकर। सच पूछिए तो कई सारे बॉलीवुड के प्रशंसक इन दिनों अनुष्‍का के फैन होते जा रहे हैं। लेकिन यह सब अनुष्‍का के लिये आसान नहीं है। एक अच्‍छी अदाकारा के रूप में अब उन्‍हें खुद को बार-बार प्रस्‍तुत करना होगा, जो शायद काफी कठिन है। अरे हां! क्‍या आपको मालूम है, मटरू की इस बिजली के लिये अब तक का सबसे टफ जॉब क्‍या था?

सोचिये-सोचिये... रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख के साथ अभिनय? नहीं। रनवीर सिंह के साथ किसिंग सीन? नहीं। जब तक है जान में कैटरीना को टक्‍कर देना? नहीं? मटरू की बिजली में हॉट सीन देना? नहीं। सही जवाब है दिल्‍ली के जनकपुरी की पंजाबी कुड़ी का रोल करना। जी हां यह बात खुद अनुष्‍का मानती हैं कि दिल्‍ली की पंजाबी कुड़ी जिसकी आंखों में आग और चेहरे पर मासूमियत हो, उसका रोल करना अब तक सबसे ज्‍यादा कठिन लगा। फिल्‍म बैंड बाजा बारात में उन्‍होंने जनकपुरी की ढिंचेक गर्ल के रूप में किया था, जिसके लिये उन्‍हें फिल्‍म फेयर के लिये नॉमिनेट भी किया गया था।

यह सब अनुष्‍का के लिये इसलिये भी कठिन था, क्‍योंकि उन्‍होंने फिल्‍मों में आने के बारे में कभी भी सोचा नहीं था। वो फैशन जगत में करियर बनाना चाहती थीं। उन्‍होंने मॉडलिंग करियर की शुरुआत लैकमे फैशन वीक से की थी। फिर सिल्‍क एंड शइन, व्हिस्‍पर, नथेला ज्‍वेलरी और फिएट पेलियो के लिये उन्‍होंने कई विज्ञापन किये। पहली फिल्‍म रब ने बना दी जोड़ी को वो किसमत की देन मानती हैं। जब तक है जान से पहले एक इंटरव्‍यू में कहा था कि उन्‍होंने कभी सोचा नहीं था कि रब ने... के बाद शाहरुख के साथ दोबारा काम करने का मौका भी मिलेगा।

इस समय अनुष्‍का सबसे ज्‍यादा उत्‍साहित हैं अपनी तीन फिल्‍मों को लेकर जो नये साल में रिलीज होंगी। पहली है मटरू की बिजली, दूसरी रणबीर कपूर के साथ अनुराग कश्‍यप की बाम्‍बे वैलवेट और तीसरी हीरानी की पीके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X