ठाकरे के अंतिम संस्कार के वक्त क्या सोच रहे थे अमिताभ?

रविवार को शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरा महाराष्ट्र जहां ठाकरे के निधन पर आंसू बहा रहा है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड जगत भी शिवसेना सुप्रीमो के जाने पर दुखी है जिसका नतीजा रहा कि बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्तियां ठाकरे के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। जिसमें बिग बी थे। ठाकरे से बेहद नजदीकी रिश्ता रखने वाले अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि जब ठाकरे के अंतिम संस्कार से वो वापस लौट रहे थे तो उनके आंखो के सामने केवल दो फोटो दिखायी पड़ रहे थे।

पहला कि अब बाल ठाकरे के नाम के आगे स्वर्गिय लिखा जायेगा और दूसरा बाल ठाकरे के जगमगाते चेहरे पर रोली का टिका और छाती पर लटकती तुलसी की माला। अब उनका यह रूप केवल एक मात्र सपना बनकर रह गया है। कुछ इसी भावुक अंदाज में अमिताभ बच्चन शिवाजी पार्क से अपने घर जलसा वापस आये थे।

Bal Thackeray
अमिताभ बच्चन ने पहले भी अपने ब्लॉग पर ठाकरे से जुड़ी कुछ अनमोल और अनकही बातें शेयर की थीं। अमिताभ की पत्नी जया बच्चन को अपनी बहन मानने वाले बाल ठाकरे के लिए हमेशा से बच्चन परिवार काफी खास रहा। बाल ठाकरे की बिगड़ी हुई सेहत के कारण अमिताभ ने अपनी पोती आराध्या का पहला जन्मदिन धूम-धाम से नहीं मनाया था। अमिताभ ने ठाकरे के निधन पर कहा था कि आज एक युग का अंत हो गया। बाला साहब ठाकरे एक युग पुरूष थे।

गौरतलब है कि शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे का निधन 17 तारीख को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था वो 86 वर्ष के थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X