मेरी मम्मी से ज्यादा शादी के सवाल तो मीडिया वाले पूछते हैं: बिपाशा
मुंबई। बॉलीवुड की हॉट बेब बिपाशा बसु ने मीडिया वालों से शिकायती लहजे में कहा है कि शादी के बारे में जितने सवाल उनसे उनकी मम्मी नहीं करती है उससे तो कहीं ज्यादा सवाल मीडियावाले करते हैं। बिपाशा ने कहा कि इस तरह के सवालों का अब मैं क्या जवाब दूं। जब होगी तो आप लोगों को पता चल जायेगा।
यह ध्यान देने वाली बात है कि बिपाशा अपने पूर्व ब्वायफ्रेंड जॉन अब्राहम के साथ रिश्तों के चलते चर्चा में रही हैं लेकिन अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। जिसके चलते वह शादी के मुद्दे पर किये जा रहे सवालों से तंग आ गयी हैं। अपने प्रशंसकों में 'बिप्स' के नाम से मशहूर बिपाशा की आने वाली फिल्म 'आत्मा' है जो कि 22 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वह एक मां का किरदार निभा रही हैं।
बिपाशा का कहना है कि असली जिंदगी में मां की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण और मुश्किल होती है लेकिन मैं खुश हूं कि मैने फिल्म में यह किरदार निभाया।


Click it and Unblock the Notifications
