शाहरुख खान ने कहा कुछ ऐसा कि रो पड़ीं दीपिका...DETAILS
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हाल में एक अवार्ड शो के इवेंट में पहुंचे। हमेशा की तरह दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो शाहरुख खान हैंडसम। सबकुछ बिल्कुल ठीक चल रहा था कि अचानक दीपिका पादुकोण अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और रो पड़ीं।
दरअसल हुआ ये था कि शाहरुख खान स्टेज पर दीपिका पादुकोण की मम्मी द्वारा लिखी चिट्ठी को पढ़ रहे थे जिसे पढ़कर दीपिका पादुकोण इमोशनल हो गईं। दीपिका पादुकोण की मम्मी उज्जवला पादुकोण ने लिखा था कि दीपिका पादुकोण आज भी उनके लिए बच्ची ही हैं। वो कभी भी बड़ी नहीं हो सकती हैं।

शाहरुख खान ने जब पूरी चिट्ठी पढ़ी तो दीपिका पादुकोण अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाईं और रो पडीं। शाहरुख खान हमेशा की तरह परफेक्ट जेंटलमैन के अंदाज में पेश आए और दीपिका को खुद चुप कराया। ये वाकई काफी इमोशनल पल था लेकिन शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को बहुत ही प्यार से संभाला।
इसी इवेंट में दीपिका पादुकोण के लिए ये खास क्लिप भी चलाई गई जिसमें रणवीर सिंह उनके लिए एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा गाते नजर आए और दीपिका पादुकोण शरमाने और BLUSH करने से खुद को रोक नहीं पाईं। आप भी देखिए ये वीडियो।
A post shared by RanveeriansWorldwide (@ranveeriansfc) on


Click it and Unblock the Notifications
