तगड़ा Rumor: खुल गया है इनका 'Khan' खाता...फाइनल हुई फिल्म
कंगना रनौत का खान खाता खुल गया है। आखिरकार उनकी पहली खान फिल्म लगभग फाइनल हो चुकी है। अगर सूत्रों की मानें तो संजय लीला भंसाली कंगना रनौत और शाहरूख खान को लेकर काफी बड़ा प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं।
हालांकि बार बार खबरें आती हैं कि शाहरूख खान दीपिका पादुकोण स्टारर पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में दिखेंगे। लेकिन हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि संजय लीला भंसाली एक साथ दो फिल्में प्लान कर रहे हैं और शाहरूख दूसरी फिल्म के लिए अप्रोच किए गए हैं।

अब इस दूसरी फिल्म की कहानी थोड़ी आगे बढ़ती दिखाई दे रही है क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए कंगना रनौत को भी अप्रोच कर लिया गया है। हालांकि कहानी किस बारे में है फिलहाल किसी को नहीं पता है।
[#PictureShuru: शाहरूख की अगली फिल्म का पहला लुक...सीधा शूटिंग से!]
लेकिन अगर ये फिल्म फाइनल हो जाती है तो कंगना रनौत का खान खाता तो खुल चुका है। हालांकि फिल्म बनते और रिलीज़ होते 2 साल तो लग ही जाएंगे। कंगना के अलावा कुछ और हीरोइनें हैं जिनका खान खाता फिलहाल नहीं खुला है।
लेकिन शाहरूख और कंगना की जोड़ी साथ में काफी तहलका मचा सकती है। वैसे देखिए बॉलीवुड की आने वाली हटके जोड़ियां -
ऋतिक रोशन - यामी गौतम
ऋतिक रोशन और यामी गौतम काबिल की शूटिंग कर रहे हैं और संजय गुप्ता की इस फिल्म की तसवीरें लीक हो चुकी हैं। और इंटरनेट पर वायरल भी। हालांकि ऋतिक और यामी एक साथ परफेक्ट कपल लग रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।
सिद्धार्थ - कैटरीना
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की जोड़ी बार बार देखो में साथ नज़र आ रही है। हालांकि ट्रेलर में इन्हें साथ देखकर किसी को कोई भी एक्साइटमेंट नहीं हुआ है।
रणवीर सिंह - वाणी कपूर
रणवीर और वाणी की बेफिक्रे तो इस साल का सबसे बड़ा रोमांटिक धमाका साबित हो सकती है।
शाहरूख खान - माहिरा खान
दो खान मिलकर रईस में क्या करने वाले हैं अल्लाह जाने। माहिरा फवाद खान के साथ सीरियल हमसफर में कयामत ढा चुकी हैं। वहीं उनकी और शाहरूख की ट्विटर बॉन्डिंग भी माशाल्लाह ही है।
अजय देवगन - सायशा
अजय देवगन की फिल्म शिवाय से दिलीप कुमार और सायरा बानू की भतीजी अपना डेब्यू करने वाली है। यानि शिव की पार्वती? क्योंकि शिवाय शिव जी के जीवन पर बन रही है।
फरहान अख्तर - श्रद्धा कपूर
जी हां दो रॉकस्टार्स। फरहान और श्रद्धा दोनों ही रॉक ऑन 2 में अपने रॉकिंग अंदाज़ से आग लगा सकते हैं। वहीं उनकी सिंगिंग बॉन्डिंग की भी काफी बातें बॉलीवुड में हुई हैं।
शाहिद कपूर - कंगना रनौत
शाहिद और कंगना एक साथ कितना धमाल मचा सकते हैं ये सोचकर ही मज़ा आ जाएगा। दोनों विशाल भारद्वाज की रंगून में एक साथ आ रहे हैं। फिल्म फरवरी में रिलीज़ हो रही है।
अक्षय कुमार - आलिया भट्ट
श्रीराम राघवन की फिल्म में आलिया 20 साल की लड़की बनी हैं जिन्हें 40 साल के एक आदमी से प्यार हो जाता है जो बहुत ही बड़े राजनीतिक हस्ती के खून के इल्ज़ाम से लदा है।
शाहरूख - आलिया
गौरी शिंदे के बाद फराह अपनी नई फिल्म के लिए शाहरूख खान, आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा को अप्रोच कर चुकी हैं। अब देखना ये है कि वाकई ये इस फिल्म की परफेक्ट कास्ट है या नहीं।
आलिया भट्ट - अजय देवगन
अगर सब फाइनल रहा तो गोलमाल 4 के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट की पेयरिंग कैसी होगी ये देखना होगा। क्या वाकई वो दोनों रोमांस करते हुए अच्छे लगेंगे, ये हमें हमारे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा।


Click it and Unblock the Notifications










