होटल के कमरे में उस रात क्या हुआ? ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत की असली वजह ने सबको हिला दिया!

Travel influencer Anunay Sood news: इस महीने की शुरुआत में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया था। 32 साल के अनुनय सूद की मौत की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। हर कोई जानना चाहता था कि उनके पसंदीदा इंफ्लुएंसर की मौत कैसे हुई और अब इसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
मौत के कारण को लेकर अपडेट
मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत का कारण ड्रग ओवरडोज हो सकता है। उन्हें इस महीने की शुरुआत में Las Vegas के एक होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया था। ये जानकारी LA की न्यूज वेबसाइट 8NewsNow की रिपोर्ट में सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर को अनुनय सूद अपने कमरे में बिना किसी रिएक्शन के मिले थे और उनके पास से 'नार्कोटिक्स' यानी नशे से जुड़ी चीजें भी बरामद हुई थीं। अनुनय सूद, जिनके इंस्टाग्राम पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, Las Vegas Concours 2025 कार शो में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। उनकी आखिरी पोस्ट्स में भी वो लास वेगास में ही दिखाई दे रहे थे।
कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के अनुसार, अनुनय के साथ रह रही एक महिला ने बताया कि रात करीब 4 बजे उन्होंने एक व्यक्ति से ऐसा सामान खरीदा, जिसे वे कोकीन समझ रहे थे। अनुनय, वह महिला और उसकी एक दोस्त- तीनों ने उस पाउडर जैसा पदार्थ लिया और फिर सो गए।
करीब एक घंटे बाद जब दोनों महिलाएं जागीं, तो उन्होंने अनुनय को बेहोश पाया। पुलिस को कमरे से एक छोटा बैग मिला जिसमें सफेद पाउडर जैसा पदार्थ था और इस बात के सबूत भी मिले कि तीनों ने उस पाउडर को सूंघा था।
अनुनय सूद के परिवार और दोस्तों ने पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर उनकी मौत की पुष्टि की और लोगों से परिवार के घर के बाहर भीड़ न लगाने की अपील की।
पुलिस की जांच
पहले दिए गए बयान में लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया था कि 4 नवंबर को एक 'नॉन-क्रिमिनल/मेडिकल केस' दर्ज किया गया है। यानी इसमें फिलहाल किसी अपराध की पुष्टि नहीं हुई है।
क्लार्क काउंटी कोरोनर ऑफिस ने बताया कि मौत का असली कारण अभी तय नहीं हुआ है। टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट में कई महीने लग सकते हैं, तभी पता चलेगा कि क्या ड्रग्स ही मौत का कारण थे। अभी तक इस केस में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
अनुनय सूद कौन थे?
अनुनय सूद एक जाने-माने ट्रैवल इंफ्लुएंसर, फोटोग्राफर और एंटरप्रेन्योर थे। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर भी 3.8 लाख सब्सक्राइबर बन गए हैं। वो Forbes India Top 100 Digital Stars में लगातार तीन साल (2022, 2023, 2024) शामिल हुए हैं। उन्होंने 46 देशों की यात्रा भी की है और उनका टारगेट था कि वो 195 देशों की जर्नी करें।
उन्होंने शुरुआत में अपने ट्रैवल फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से की थी। बाद में उन्होंने दुबई में अपनी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी भी शुरू की।


Click it and Unblock the Notifications











