हीरोइन नहीं होती तो 2 बच्चों की मां होतीं रानी मुखर्जी
मुंबई। फिल्म अईय्या में उत्तेजक सीन देने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी अगर अभिनेत्री नहीं होतीं तो इस वक्त दो बच्चों की मां होतीं और घर संभाल रही होतीं। यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद रानी कहती हैं।
एक समाचार चैनल के प्रसिद्ध शो आप की अदालत में जब रानी मुखर्जी से पूछा गया कि अगर वो हीरोइन नहीं होतीं तो क्या होतीं। तब उन्होंने यह जवाब देते हुए कहा कि घर पर बच्चों को संभाल रही होती और पति की सेवा कर रही होती। लेकिन चूंकि अभिनेत्री बनने के बाद करियर मेरे लिये प्राथमिकता रहा इसलिये मैंने अभी तक शादी नहीं की।
रानी ने कहा कि मेरी शादी की फिक्र मुझे भले ही नहीं रहती, लेकिन हां मैं अपनी मां की आंखों में जरूर उस फिक्र को देखती हूं। यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के साथ अफेयर और कथित शादी की खबरों को मनघड़ंत कहानी बताते हुए रानी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। अगर मेरी शादी हुई होती तो मैं ढोल पीट कर मीडिया को बताती। और हां जब होगी तो भी बताउंगी जरूर, बस एक राज कुमार के आने का इंतजार है।
आपकी अदालत में रानी ने अईय्या का गीत ड्रीमम, वेकअपम गीत भी गाया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अभिषेक बच्चन से नाराज़ हैं, क्यों कि उन्होंने आपको अपनी शादी में नहीं बुलाया। रानी ने जवाब दिया, "शादी में बुलाना नहीं बुलाना पर्सनल मैटर है। रही बात अभिषेक की तो वो आज भी मेरे करीबी दोस्तों में से एक हैं। उनके साथ मैंने कई हिट फिल्में दीं और उनके साथ काम करने का अनुभव भी काफी अच्छा रहा।"


Click it and Unblock the Notifications
