''शाहरुख, सलमान, आमिर खान- तीनों काफी अलग तरीके से काम करते हैं..''
यह कहना है कि बॉलीवुड की रानी.. रानी मुखर्जी का। फिल्म हिचकी के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार्स और दोस्त रहे खान तिकड़ी पर खुलकर बातें की और उन तीनों के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया।
दो दिन.. BOX OFFICE पर सुपरहिट हो जाएगी अक्षय कुमार की 'पैडमैन'
बता दें, रानी मुखर्जी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में शामिल हैं.. जिन्होंने बॉलीवुड की खान तिकड़ी के साथ काम किया है और सुपरहिट फिल्में दी हैं। रानी ने तीनों सुपरस्टार्स पर बात करते हुए कहा कि.. शाहरुख, सलमान, आमिर तीनों के ही काम करने का अंदाज काफी अलग अलग है.. और मुझे तीनों के साथ ही काम करके बेहद मजा आया।

रानी मुखर्जी ने कहा, मैंने तीनों खान के साथ काम करके काफी कुछ सीखा है। आमिर खान के साथ मैंने सबसे पहले काम किया काम था.. लेकिन उन्होंने मुझे जरा भी अहसास नहीं होने दिया था कि मैं न्यूकमर हूं और वह सुपरस्टार।


Click it and Unblock the Notifications