सलमान- शाहरूख के बारे में ऐसा सोचते हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड का एक नाम जिन्हें आज शाहरूख, सलमान और आमिर भी करते हैं सलाम..जी हां, हम बात कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी की। जिन्हें हम जल्द ही फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते देंखेगे।

यह दूसरी बार है जब हम सलमान- नवाज की जोड़ी देखेंगे। इसके पहले इस सुपरहिट जोड़ी को हमने फिल्म 'किक' में देखा था। जहां दर्शकों ने इन्हें काफी पसंद किया था।
बहरहाल, अपने को- स्टार दबंग खान के बारे में नवाजुद्दीन कहते हैं कि, किक और बजरंगी भाईजान की शूटिंग में काफी बदलाव आया है। इस बार हमने काफी समय साथ गुजारा है। हमें एक दूसरे को जानने का मौका भी मिला। मुझे लगता है, दर्शकों को फिल्म में हमारी केमेस्ट्री में भी यह बात साफ दिखेगी।
PIC: नवाजुद्दीन का न्यू फर्स्ट लुक.. 'बजरंगी भाईजान' में मिला धोखा तो क्या!
बता दें, नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने आमिर खान के साथ फिल्म 'तलाश' में, सलमान के साथ 'बजरंगी भाईजान', तो शाहरूख के साथ 'रईस' में काम किया है। लिहाजा, शाहरूख के बारे में नवाज कहते हैं कि, शाहरूख खान काफी विनम्र इंसान हैं।उन्होंने 25 सालों में इंस्ट्री में जो जगह बनाई है, उससे काफी कुछ सीखा जा सकता है।
इतना ही नहीं, बल्कि नवाज कहते हैं कि, सलमान में बच्चों जैसी मासूमियत हैं, जबकि शाहरूख विनम्र हैं। वहीं, आमिर खान असल में मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications















