विश्वास नहीं होता.. शाहरूख को होती है सोनू से जलन
'दबंग' में खलनायक छेदी सिंह के किरदार में नजर आने वाले सोनू ने आगे कहा, "हाल ही में जब हम 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग कर रहे थे, शाहरुख ने मुझसे कहा, 'जब तुम नकारात्मक किरदार करते हो तो मुझे तुमसे जलन होती है, मैं भी बिना गानों के नकारात्मक किरदार करना चाहता हूं।"'
सोनू ने कहा कि वह सभी तरह के किरदार करने के लिए तैयार हैं बशर्ते वह अच्छे हों। सोनू ने आखिरी बार 'आर..राजकुमार' में नकारात्मक किरदार निभाया था।
मालूम हो रि बॉलीवुड में किंग खान बतौर हीरो निगेटिव किरदार की वजह से लोगों के दिलों में बसे थे। बाजीगर, डर, अंजाम उनकी ऐसी बेमिसाल फिल्में हैं जिन्हें लोग आज भी कई बार देखना पसंद करते हैं। हाल ही में शाहरूख खान ने इच्छा जाहिर की थी कि अगर उन्हें फिर से निगेटिव किरदार निभाने का मौका मिले तो वह जरूर करेंगे।बशर्ते कि वह रोल दमदार हो।
फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' फराह खान की फिल्म है, जिसमें शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी अहम रोल में हैं। फिल्म साल 2014 के मध्य में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
