Opps.. इन सितारों से है ऋतिक रोशन को जलन!
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात काफी कम ही बोलते हैं। लेकिन इस बार ऋतिक ने ट्विटर का सहारा लेकर बता दिया कि उन्हें बॉलीवुड में किन सितारों से जलन है।

इससे पहले कि आप कुछ और सोचें, बता दें ऋतिक रोशन को फिलहाल जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' के हर सितारे से जलन है। जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद ऋतिक ने ट्विटर पर 'दिल धड़कने दो' के ट्रेलर के साथ यह कैप्शन डाला है।
दरअसल, ऋतिक जोया अख्तर की पिछली फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में काम कर चुके हैं। यह फिल्म काफी हिट भी रही थी। लेकिन, इस बार फिल्म से ऋतिक गायब हैं। लिहाजा, उन्हें बाकि सितारों से जलन हो रही है।
खुलासा: हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार यह शानदार एक्टर
बता दें, 'दिल धड़कने दो' में अनिल कपूर, शेफाली शाह, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज होने वाली है। वहीं, ऋतिक फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदाड़ो की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

