OUCH: अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान किसकी वजह से रो पड़े सनी देओल!
Recommended Video

सनी देओल आजकल, अपने बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म शूट करने में जुटे हुए हैं। करण देओल को सनी देओल पल पल दिल के पास नाम की फिल्म से लॉन्च कर रहे हैं और फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।
लेकिन शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे सनी देओल बिल्कुल टूट गए और रो पड़े। यकीन नहीं हो रहा है कि सनी देओल जैसा इंसान कमज़ोर हो जाए। पर ऐसा हुआ और सबकी आंखों के सामने हुआ।

हालांकि ऐसा क्यों हुआ ये किसी को नहीं पता है। गौरतलब है कि सनी देओल, काफी मुश्किलों के बाद, अपने बेटे करण देओल को लॉन्च करने जा रहे हैं। अब देखना है कि पल पल दिल के पास, करण के लिए कैसी साबित होती है।
खबरें ये भी थी कि करण देओल को आदित्य चोपड़ा लॉन्च करना चाहते थे लेकिन सनी देओल ने साफ मना कर दिया। क्योंकि एक समय था जब शाहरूख खान को डर में अचानक से हीरो बना दिया गया और सनी देओल को बिना बताए उनके सीन तक काट दिए गए।
यश चोपड़ा का ये धोखा, सनी देओल कभी नहीं भूले और इसके बाद उन्होंने कभी यशराज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications











