जब फूट-फूट कर रोए शाहरूख

शाहरूख ने खुद इस बारे में बताया, '' मैं जल्दी नही रोता हूं लेकिन माइकल जैक्सन की मौत ने मुझे काफी गमगीन कर दिया था और मै रो पड़ा।''
शाहरूख ने जैक्सन से अपनी मुलाकात के बारे में बताया कि उनसे मिलकर लगा था कि किसी अदभुत व्यक्ति से मिल रहें है। अपने कालेज के दिनों में शाहरूख जैक्सन को ही सुना करते थे। पश्चिमी संगीत में केवल माइकल को ही जानते थे और उनका संगीत समझ में भी आता था। जैक्सन की मौत से शाहरूख को लगा कि जैसे उन्होने अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति खो दिया हो।


Click it and Unblock the Notifications











