किसने किया सलमान को इमोशनल.. 'सुल्तान' की शूटिंग में रो पड़े दबंग खान!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म सुल्तान में सलमान खान मेन लीड एक्टर के साथ साथ सिंगर भी हैं, यह तो हम आपको बता ही चुके हैं। जी हां, सुल्तान के गाने को आप सलमान की आवाज में सुन सकेंगे। इस गाने की टाइटल है- 'जग घुमिया....' बता दें, यह गाना सलमान खान पर नहीं फिल्माया जाएगा। इस गाने की रिकॉर्डिंग हो चुकी है।
खैर, यह गाना काफी इमोशनल सा है। यह एक आदमी की कहानी सी है, जो सारी दुनिया घूम आया, लेकिन असली शांति उसे खुद के अंदर झांकने से ही मिली।
''मैं सलमान खान से बहुत प्यार करती हूं.. और उनसे शादी करना चाहती हूं..''
गाने की लिरिक्स काफी शानदार है और सूत्रों की मानें तो इस गाने को रिकॉर्ड करते समय सलमान खान की आंखों से आंसू बह निकले। सलमान इस गाने से काफी भावुक हो गए थे। काफी उम्मीद है कि यह गाना बैकग्रांउड सांग की तरह ही होगा।

कोई शक नहीं सुल्तान से जुड़ी ये खबरें हमें फिल्म के लिए और भी बेसब्र बना रही है। वहीं, सलमान खान फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। आखिर इस साल भाईजान की सिर्फ एक ही फिल्म जो आ रही है। लिहाजा, ऐसे में सलमान खान का एक गाना आ जाए तो उत्साहित होना तो बनता है।


Click it and Unblock the Notifications