और जब रणवीर सिंह को अनुष्का से मांगनी पड़ी माफी!
एक्स लवर्स रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा इस साल 'दिल धड़कने दो' में साथ नजर आएंगे। और इतना ही नहीं , खबरों के अनुसार दोनों ने फिल्म में काफी इंटिमेट सीन्स भी दिए हैं। बहरहाल आपको बता दें, रणवीर और अनुष्का काफी समय से अलग अलग हैं और दोंनो ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
रणवीर सिंह अपनी हाजिरजवाबी और मजाक के लिए लोकप्रिय हैं। लेकिन इस बार उन्हें अनुष्का शर्मा पर मजाक करना कुछ भारी पड़ गया। दरअसल, ऑनलाइन शो एआईबी रोस्ट में हिस्सा बने रणवीर सिंह ने अनुष्का पर जोक्स की सीरिज सुनाई, जिनमें से कुछ काफी ज्यादा मजाकिया थी। लिहाजा, अनुष्का को रणवीर का यह मजाक पसंद नहीं आया और उनका मूड उखड़ गया।
वैसे अनुष्का ने इस मजाक को लेकर रणवीर को कुछ नहीं कहा, लेकिन दोनों के एक कॉमन करीबी फ्रैंड ने रणवीर तक बातें पहुंचा दी। तो फिर रणवीर को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और बिना कोई देरी किए रणवीर ने अनुष्का को फोन किया और अपने जोक्स के लिए माफी मांगी।
खबरों की मानें तो इस पूरे वाकये से अनुष्का शर्मा के मौजूदा बॉयफ्रैंड विराट कोहली भी काफी खफा हैं। बहरहाल, रणवीर और अनुष्का के बीच अब सब कुछ नॉर्मल है। वैसे विराट का गुस्सा होना भी बनता है, आखिर अनुष्का और रणवीर ने साथ काफी अच्छा समय गुजारा है।


Click it and Unblock the Notifications
