रानी-आदित्य की गुपचुप शादी का खुला राज
दोनों काफी समय से एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे और बीच-बीच में दोनों की शादी की खबरें आती रहती थीं इसलिए सबको लगता था कि दोनों काफी धूम-धाम से शादी करेंगे लेकिन दोनों ने सारे कयासों पर पानी फेरते हुए गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
करीना की तरह रानी भी बनीं बीवी नंबर 2
दोनों की शादी की खबर कुछ इस तरह से आयी कि रानी के बारात का इंतजार कर रहे उनके फैंस खुश होने के बजाय हैरान हो गये। वो समझ ही नहीं पा रहे हैं कि इस बात का जश्न कैसे मनाये? सबको लग रहा है कि इस तरह की शादी की वजह क्या है?
तो एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से खबर आयी है कि दोनों का इस तरह से आनन-फानन में शादी करने के पीछे का कारण रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का जरूरत से ज्यादा बीमार होना है।
पिछले दिनों उनकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गयी थी, उनकी बस एक ही इच्छा थी कि वो रानी को अपनी आंखों के सामने दु्ल्हन बनता देखें। ऐसी ही ख्वाहिश आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा की भी थी लेकिन अफसोस उनकी यह इच्छा अधूरी ही रह गयी।
इसलिए आदित्य, जो कि अभी शादी के मूड में नहीं थे, ने रानी के पिता के लिए शादी का फैसला ले लिया कि कहीं यश चोपड़ा की तरह रानी के पिता के साथ कोई अनहोनी ना हो जाये और जिसकी भरपाई वो आजीवन नहीं कर पायेंगे।
चूंकि आदित्य चोपड़ा मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं इसलिए उन्होंने भारत से दूर इटली जाकर शादी की। कहा जा रहा है कि शादी पूरे बंगाली रीति-रिवाज से हुई है। जिसमें केवल रानी-आदित्य के परिवार वाले ही शामिल थे। खबर यह भी है कि रानी-आदित्य मुंबई लौटने पर ब़ॉलीवुड वालों को ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
