18 घंटे काम करने वाले शाहरूख 'स्टारडम' को नहीं मानते
पिछले बीस सालों से प्यार की परिभाषा नये सिरे से सिल्वर स्क्रीन पर गढ़ने वाले बादशाह खान ने कहा है कि उन्होंने कभी भी स्टारडम की चिंता नहीं की और ना ही उन्हें इससे कोई फर्क पड़ता है। वो बस सुबह से शाम तक ईमानदारी से काम करते हैं। इसलिए उन्हें पता ही नहीं कि स्टारडम होता क्या है?
शाहरूख ने कहा कि आप सफल है लेकिन क्यों सफल है इस बारे में अलग-अलग सोच होगी जो कि परिभाषित नहीं की जा सकती है। आप अपने अभिनय के गुण अपने बच्चों को विरासत में तो दे नहीं सकते हैं इसलिए मेरे लिए बहुत मुश्किल है कि मैं 'स्टारडम' को परिभाषित करूं।
शाहरूख ने खुलासा किया कि वो 18 घंटे काम करते हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी उनकी केवल एक फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ही रिलीज होगी जिसे कि रोहित शेट्टी बना रहे हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण हैं। जबकि गेस्ट रोल अजय देवगन कर रहे हैं।
साल में एक फिल्म करने की वजह शाहरूख ने कहा कि वो क्वालिटी बेस्ड काम करना चाहते हैं और अपना खाली वक्त अपने बच्चों को देना चाहते हैं। शाहरूख ने कहा कि काम की अधिकता से काम की क्वालिटी प्रभावित होती है। जो कि वो नही चाहते हैं। मालूम हो कि शाहरूख 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद 'हैप्पी न्यू ईयर' में दिखेंगे। जिसमें उनकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं। फिल्म फऱाह खान बना रही हैं।

Click it and Unblock the Notifications
