Oppss..कपिल शर्मा और एली अवराम के बीच ये क्या हो रहा है
कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा बॉलीवुड में इस साल कदम रखने वाले हैं, यह तो सब जान चुके हैं। लेकिन अब हम आपको इससे आगे की खबर देंगे। कपिल अब्बास मस्तान की एक कॉमेडी फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में कपिल की को-स्टार हैं एली अवराम। आपको बता दें, कपिल और एली काफी अच्छे को- स्टार साबित हो रहे हैं।

दरअसल, बात ऐसी है कि कपिल और एली ने शूटिंग के दौरान एक डील फाइनल की है। इस डील के मुताबिक, कपिल एली से अंग्रेजी सीख रहे हैं, जबकि एली अपनी हिंदी अच्छी करना चाहती है। कपिल की हिंदी अच्छी है, लेकिन इंग्लिश में गड़बड़ है। वहीं, एली की इंग्लिश अच्छी है तो हिंदी में झोल है। लिहाजा, इन दोनों ने एक दूसरे को अपनी अपनी भाषा सिखाने की डील की है।
बहरहाल, दोनों का यह कांबिनेशन सेट पर लोगों का काफी मनोरंजन भी करता है। सेट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, जहां एली की गड़बड़ हिंदी टीम को हंसा देती है। वहीं कपिल की इंग्लिश का किस्सा भी कुछ अलग नहीं है। वहीं, खबर ये भी है कि अपनी एक्टिंग डेब्यू के लिए कपिल शर्मा अभिनय भी सीख रहे हैं। कपिल शर्मा को एक्टिंग का गुर अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान या सलमान खान नहीं बल्कि सोनू सूद सिखा रहे हैं।
कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के लिए पॉपुलर हैं। लिहाजा, वह टेवीविजन पर रहें या फिल्म की सेट पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान तो जरूर बरकरार रहती है। वैसे कपिल और एली की इस कोशिश के लिए हमारे तरफ से ऑल दि बेस्ट। दोनों को अलग अलग लैंगेव्ज में बोलते देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications