किस जाति से ताल्लुक रखते हैं दृष्टि कोचिंग वाले डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति? खूब सर्च कर रहे हैं लोग, ये है जवाब

Doctor Vikas Divyakirti Caste- देश में इस वक्त कुछ ऐसा अध्यापक हैं जो कि किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। इनमें से एक नाम आपको अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आता होगा और वो कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति हैं।
लोग उनको काफी पसंद करते हैं और उनकी सटीक बातें दिल पर घर कर जाती हैं। लेकिन अक्सर लोग इंटरनेट पर उनकी जाति सर्च करते हैं क्योंकि दिव्यकीर्ति सरनेम से लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर आपको भी नहीं पता है कि वो किस जाति से ताल्लुक रखते हैं तो इस आर्टिकल में अंत तक बने रहें।
किस जाति से है विकास सर का संबंध?
बता दें कि डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति का असली सरनेम चक्रवर्ती है जो कि अमूमन बंगाल में लोग इस्तेमाल करते हैं। दृष्टि आईएएस कोचिंग संस्थान के संस्थापक का ने इस सरनेम को बदल दिया था क्योंकि वो जाति व्यवस्था पर बिल्कुल यकीन नहीं रखते हैं।
बता दें कि उनके परिवार ने उन्हें यह उपनाम दिया क्योंकि वे आर्य समाज को मानने वाले हैं लेकिन जाति व्यवस्था के खिलाफ हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर उनको लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं लेकिन कभी विकास सर ने सामने आकर इनपर जवाब नहीं दिया है। वो लगातार कोचिंग चला रहे हैं और ढेरों आइएएस और आईपीएस बना चुके हैं।
फिल्म में किया था काम
विक्रांत मैसी की मशहूर फिल्म 12वीं फेल में डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति नजर आए थे और इस फिल्म में उन्होने खुद का ही किरदार निभाया था। फिल्म ने रिलीज होकर बवाल काट दिया था और काफी पसंद की गई थी। आज भी वो इस फिल्म को लेकर बातें करते हुए नजर आ जाते हैं।
आईएएस के लिए उनके मॉक इंटरव्यूज के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। बता दें कि विकास सर ने लव मैरिज की थी और उनकी पत्नी भी उनके साथ ही इस कोचिंग में पढ़ाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications