शुद्ध देसी रोमांस के सितारों के लिए क्या है शुद्ध देसी रोमांस

यशराज फिल्म्स ने इस बार अपनी फिल्मों में रोमांस की परिभाषा बदलकर यंग जेनरेशन के अनुसार बदली हुई रोमांस की परिभाषा पर आधारित फिल्म शुद्ध देसी रोमांस फिल्म बनाई है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और परिणिती चोपड़ा को लिव इन में रहते हुए दिखाया गया है। फिल्म को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं कुछ इस तरह हैं कि कुच लोगों को तो ये फिल्म समझ में आ गयी लेकिन कुछ लोगों के सिर के ऊपर से फिल्म का सब्जेक्ट गया। लोगों को लगता है कि ये फिल्म आज की यंग जेनरेशन के लिए ही बनी है लेकिन हमारी भारतीय संस्कृति और हमारे संस्कारों के बिल्कुल विपरीत है।

सुशांत सिंह राजपूत, परिणिती चोपड़ा और वाणी कपूर की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में जिस तरह के यूथ की तस्वीर दिखाई गयी है उस यूथ को अभी तक लोगों ने नहीं अपनाया है। भले ही मेट्रो सिटीज में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर लोग काफी नॉर्मल हो गये हैं और उनमें इस बात को लेकर निगेटिविटी नहीं रह गयी है लेकिन छोटे शहरो में इस मानसिकता के लोग नहीं हैं और वो इस फिल्म को इतनी आसानी से स्वीकार नहीं कर पाए हैं। खैर ये तो थी फिल्म की बात लेकिन शायद आपको नहीं पता है कि शुद्ध देसी रोमांस के स्टार्स को रियल लाइफ में किस तरह का रोमांस शुद्ध देसी लगता है।

परिणिती को एक तरफ जहां रोजमर्रा का रोमांस ही देसी लगता है वहीं वाणी कपूर को यशराज की फिल्मों का रोमांस ही शुद्ध देसी लगता है और अपनी लाइफ में वो भी कुछ ऐसा ही रोमांस चाहती हैं। दूसरी तरफ सुशांत का रोमांस करने का अपना एक अलग ही अंदाज है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X