Esha Deol का असली धर्म क्या है? धर्मेंद्र ने अपनाया था इस्लाम लेकिन...अफेयर और लाइफस्टाइल से उठे बड़े राज!

Esha Deol

Esha Deol Religion: ईशा देओल इन दिनों काफी खबरों में हैं। एक्ट्रेस के एक्स पति भरत तख्तानी ने हाल ही में एक पोस्ट किया, जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं भरत अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और एक नए साथी के साथ अपना सफर शुरू कर रहे हैं।

भरत तख्तानी का रिलेशनशिप स्टेटस

पिछले दिनों बिजनेसमैन भरत तख्तानी और मशहूर बिजनेसवुमन मेघना लखानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फैंस और मीडिया में यह माना जा रहा है कि भरत और मेघना अब सिर्फ दोस्त नहीं रहे, बल्कि दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग है।

ईशा देओल का धर्म

इस बीच अब ईशा देओल के धर्म को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। आखिर ईशा देओल किस धर्म को फॉलो करती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो तो हिंदू धर्म को ही फॉलो करती होंगी। तो आपको बता दें कि जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी प्यार में पड़े थे तो उस दौर में धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, जिसकी वजह से वे कानूनी तौर पर दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। अपने रिश्ते को नाम देने के लिए उन्होंने और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म कबूल किया और निकाह किया। धर्मेंद्र ने इस दौरान अपना नाम बदलकर दिलावर खान रखा, जबकि हेमा मालिनी आयशा बी बनीं। अब ये जानने के बाद आपको भी लगेगा कि आखिर ईशा कौन सा धर्म फॉलो करती हैं।

हालांकि, 43 साल की ईशा देओल ने कभी अपने धर्म का खुलासा तो नहीं किया लेकिन वो अक्सर अपनी मां हेमा मालिनी के धर्म को ही फॉलो करती नजर आती हैं। आपको बता दें, हेमा मालिनी एक तमिल हिंदू अयंगर ब्राह्मण हैं और ईशा भी उन्हीं के कल्चर को फॉलो करती दिखती हैं।

ईशा देओल के अफेयर

एक्ट्रेस के अफेयर की बात करें तो शादी से पहले ईशा देओल का नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा गया। एक इंटरव्यू में अजय देवगन के साथ जुड़ी अफवाहों पर ईशा ने बताया कि उनकी शादी से पहले उनका नाम कई को-स्टार्स के साथ जोड़ा जाता था, जिनमें अजय देवगन भी शामिल थे। ईशा ने कहा कि अजय के साथ उनका रिश्ता बेहद खास और अलग है, वह उन्हें प्यार और सम्मान देती हैं।

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि लगातार एक साथ फिल्में करने की वजह से उनके अफेयर की बातें उड़ने लगीं, जिससे हालात थोड़े अजीब हो गए थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखा।

ईशा की पढ़ाई और नेटवर्थ

ईशा देओल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग में दिलचस्पी थी। ईशा देओल फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिजनेस से अच्छी खासी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 40 से 50 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है।

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X