क्या है Preity Zinta का असली नाम? खुद एक्ट्रेस ने वीडियो साझा करके दी जानकारी

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपने असली नाम को लेकर बात की है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से जो उनके नाम को लेकर गलत जानकारी चल रही हैं उसके पीछे आखिर क्या वजह है।
सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का वीडियो-
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, बीते कुछ दिनों से ये अफवाह फैली हुई है कि प्रीति जिंदा का नाम पहले प्रीतम सिंह जिंटा था, जिसे बाद में उन्होंने बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया। इसी अफवाह पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खास वीडियो में एक्ट्रेस ने नाम का सच सबको बताया है।
प्रीति जिंटा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आज जब मैंने एक मीडिया आर्टिकल में पढ़ा कि मेरा असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा है, तो मुझसे रहा नहीं गया। मैं आपसे यह कहना चाहती हूं कि यह फेक न्यूज है। सच तो यह है कि हमारी फिल्म सोल्जर के सेट पर बॉबी देओल मुझे मजाक से प्रीतम सिंह बुलाते थे। फिल्म हिट हो गई, हमारी दोस्ती गहरी हो गई और यह नाम मेरे साथ ऐसा चिपका की अभी तक मेरा पीछा ही नहीं छोड़ रहा।'
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, 'तब से आज तक मैं लोगों को बोल-बोल के थक चुकी हूं कि मेरा असली नाम प्रीति जिंटा है, और मैंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम नहीं बदला। आशा करती हूं कि मीडिया वाले इस सफाई के बाद अपनी गलती ठीक कर देंगे।' प्रीति ने सभी से इस गलती को दोबारा न दोहराने और इस स्पष्टीकरण को सही तरीके से रखने का आग्रह किया।


Click it and Unblock the Notifications