आईफा अवार्ड्स में इस बार क्या है खास

IIFA Awards 2012
हर साल की तरह इस साल भी आईफा अवार्ड्स में बहुत कुछ नया और बेहतरीन होने वाला है। इस साल आईफा अवार्ड्स सिंगापुर में 7 जून से लेकर 9 जून तक मनाया जाएगा। सबसे पहला आकर्षण जो इसबार आईफा अवार्ड्स को और भी रोमांचक बनाएगा वो है प्रभु देवा का डांस।

ज्ञात हो कि पहली बार प्रभु देवा किसी अवार्ड फंक्शन में डांस कोरियोग्राफ कर रहे हैं और उनके डांस के जादू को देखने के लिए हर कोई बेसब्री से सिंगापुर में 9जून को होने वाली आईफा अवार्ड्स सेरेमनी का इंतजार कर रहा है।

प्रभु देवा अपने ऑलटाइम हिट गानों जैसे उर्वशी, के सरा सरा, मुकाबला के अलावा मैं ऐसा क्यों हूं चिकी बुकु रेली और अपनी फिल्म वांटेड के भी दो गानो पर डांस करके आईफा में चार चांद लगाएंगे।

प्रभु देवा के डांस के अलावा और भी बहुत कुछ है इस अवार्ड फंक्शन में :

बॉलिवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर किसी अवार्ड को पहली बार होस्ट करेंगे और उनका साथ देंगे एक्टर व डायरेक्टर फरहान अख्तर। पिछली बार इसे बोमन इरानी और रितेश देशमुख ने अपनी कॉमेडी से आईफा अवार्ड्स में जान डाल दी थी।

राउडी राठौर के डायरेक्टर प्रभु देवा आईफा रॉक्स और अवार्ड्स दोनों के लिए डांस कोरियोग्राफ करेंगे।

शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा और बिपाशा बसु भी अपनी परफार्मेंस से आईफा अवार्ड्स को और बेहतर बनाएंगे।

बॉलीवुड के टाइगर यानि की सलमान खान भी दो साल बाद दोबारा आईफा में वापसी लेंगे पर हम उन्हें परफॉर्म करते नहीं देख सकेंगे।

किंग खान शाहरुख जो कि पिछली बार आईफा का मुख्य आकर्षण थे इस बार आईफा से गायब रहेंगे क्योंकि वो लंदन में यश चोपड़ा की रोमांटिक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। इस फिल्म में शाहरुख कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे।

8 जून को आयुष्मान खुराना और चित्रनगडा सिंह आईफा रॉक्स जो कि आईफा अवार्ड वीकेंड का हिस्सा है को होस्ट करेंगे। आईफा रॉक्स में पूरी रात म्यूसिक और फैशन शो होगा। इस रात मशहूर फैशन डिजाइनर्स जैसे सुनीत वर्मा और मासबा गुप्ता अपने नये कलेक्शन शोकेस करेंगे और नर्गिस फकीरी और बिपाशा बसु शोस्टॉपर्स बनेंगी।

टेक्निकल अवार्ड जो कि पहले ही अनाउंस किया जा चुका है आईफा रॉक्स में दिया जाएगा। फरहान अख्तर की ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा और शाहरुख खान की रावन को आईफा टेक्निकल अवार्ड मिलेगा

म्यूसिक कम्पोसर विशाल शेखर और शान्तनु मोइत्रा, डायरेक्टर ज़ोया अख्तर और राकेश्य ओमप्रकाश औऱ संगीतकार जावेद अख्तर और प्रसून जोशी आईफा म्यूसिक वर्कशॉप में भाग लेंगे। बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान,एश किंग और हरदीप कौर इस वर्कशॉप में परफॉर्म करेंगे।

भारतीय सिनेमा के 100 साल की सफलता के लिए एक खास शो का आयोजन किया जाएगा।

ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से राधिका सारथकुमार,श्रीया सरन,सुरेश बाबू, अल्लू अरविन्द और तेलुगू फिल्म प्रोड्यूसर के एस रामा राव भी इस साल आईफा अवार्ड्स में नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X