धर्मेंद्र की जाति और धर्म क्या है? हेमा मालिनी से शादी करने के लिए बने थे दिलावर खान, किया था निकाह और अब...

What is Dharmendra Caste: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उनके असली नाम का पता बहुत कम लोगों को है, जो है- कृष्ण देओल।
धर्मेंद्र की पहली शादी
धर्मेंद्र का जन्म एक पंजाबी जाट परिवार में हुआ था और उनका परिवार आर्य समाज से जुड़ा था। यानी धर्मेंद्र जन्म से हिंदू हैं। धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी। उस वक्त धर्मेंद्र एक्टर नहीं बने थे। धर्मेंद्र की प्रकाश कौर से चार औलादे हैं। सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता और विजेता देओल।
हेमा मालिनी से शादी के लिए अपनाया इस्लाम
हालांकि, 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए अस्थायी तौर पर इस्लाम धर्म अपनाया। उस समय वे पहले से शादीशुदा थे और हेमा मालिनी से शादी करने के लिए कानूनी रूप से धर्म बदलना जरूरी था। इस दौरान उनका नाम 'दिलावर' रखा गया। धर्मेंद्र ने बाद में खुद स्पष्ट किया कि यह परिवर्तन केवल अस्थायी था। हेमा मालिनी की बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में लिखा है कि धर्मेंद्र ने कहा था - 'मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो बदल जाएगा।'
धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। अब वे श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली वॉर फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन के पोते, अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा धर्मेंद्र के पास 'अपने 2' प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications