अनुष्का शर्मा और वरूण धवन..दोनों के बीच ये है COMMON..
[बॉलीवुड न्यूज] अनुष्का शर्मा और वरूण धवन के लिए लिए साल 2015 की शुरूआत काफी जबरदस्त रही है। फरवरी में जहां वरूण की बदलापुर ने बॉक्सऑफिस पर कमाई की, वहीं मार्च रहा अनुष्का के नाम। नवदीप सिंह के निर्देशन में बनी एनएच 10 को दर्शकों से काफी सराहना मिली है। वहीं अनुष्का के एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है।

वैसे हम यहां बात कर रहे हैं कि दोनों के बीच ऐसी क्या एक बात है, जो कॉमन है। तो हम आपको बता दें, दोनों ने ही अपनी फिल्मों से अपने इमेज के साथ कुछ नया ट्राई करने की कोशिश की है। अच्छी बात यह है कि दोनों ही इस रिस्क में पास हुए हैं।
इमेज चेंज
बदलापुर से जहां वरूण ने अपनी चॉकलेटी बॉय वाली छवि बदलने की कोशिश की, वहीं एनएच 10 के साथ अनुष्का ने भी साबित किया वे गंभीर भूमिकाएं कर सकती हैं। साथ ही इस फिल्म के साथ अनुष्का के निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा है।
पढ़ें- World Cup 2015 के चलते फीकी हुई बॉम्बे वेलवेट
छोटे बजट की फिल्म
इसके साथ ही दूसरे सितारों से अलग अनुष्का- वरूण ने छोटे बजट की फिल्मों को चुनने का भी रिस्क लिया। लेकिन दोनों की फिल्मों को बॉक्सऑफिस पर बेहतर रिस्पॉस के साथ साथ दर्शकों का प्यार मिल रहा है। दोनों की फिल्मों ने यह साबित कर दिया कि यदि फिल्म की कहानी और अभिनय में दम है तो फिर फिल्म का बजट मायने नहीं रखता ।
क्रिकेट से ली टक्कर
इन सबके बाद, इनकी हिम्मत की दाद देना होगी कि अनुष्का शर्मा और वरूण धवन जैसे नए एक्टर्स, जो अभी बॉलीवुज में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्रिकेट विश्व कप के दौरान फिल्म रिलीज करने को राजी हो गए। क्योंकि यह तो सब जानते हैं कि क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान फिल्में रिलीज करना काफी नुकसानदायक भी हो सकता है।
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी जैसी कई फिल्मों के निर्माताओं के विश्व कप की वजह से अपनी फिल्मों के रिलीज डेट टाल दी। लेकिन विराट कोहली की गर्लफ्रैंड अनुष्का और वरूण धवन ने इस कड़ी को तोड़ते हुए हिम्मत दिखाई है। बहरहाल, नतीजा यह है कि दर्शक भी सिनेमाघरों तक गए और इनकी फिल्मों को जमकर तारीफ मिली।


Click it and Unblock the Notifications













