यदि 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप तो विजय देवरकोंडा का क्या होगा रिएक्शन? एक्टर ने खुद दिया जवाब
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। विजय इस फिल्म के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। कोई शक नहीं आज देशभर में उनके फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।हाल ही में एक इवेंट के दौरान विजय के बॉक्स ऑफिस को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने काफी सधा हुआ सा जवाब दिया है।
Recommended Video
बता दें, फिल्म पहले से ही तेलुगु राज्यों में धूम मचा रही है, जहां एडवांस बुकिंग काफी शानदार दिख रही है। सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म पहले दिन ही एडवांस बुकिंग से 4 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बढ़िया ओपनिंग देगी।

बहरहाल, इवेंट में जब विजय देवरकोंडा से सवाल किया गया कि यदि लाइगर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती है तो उनका क्या रिएक्शन होगा? इस पर विजय ने जवाब देते हुए कहा, "अगर आपने मुझसे कुछ साल पहले यह सवाल पूछा होता, तो मैं गुस्से से जवाब देता। लेकिन पिछले कुछ दिनों में मुझे जिस तरह का प्यार मिला है, यदि मैं छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करूंगा तो ये उस प्यार का अनादर होगा। मैं प्यार को याद रखना चाहता हूं। दर्शक महत्वपूर्ण हैं, हम उनके लिए काम करते हैं, और हम उनसे मिलने के लिए ही अलग अलग शहरों की यात्रा कर रहे हैं और हम उनका प्यार जीतना चाहते हैं।"
लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें विजय देवरकोंडा बॉक्सर की भूमिका में दिखाई देंगे। अनन्या पांडे, जिन्हें आखिरी बार रोमांटिक ड्रामा गहराइयां में देखा गया था, इस फिल्म के साथ टॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। इनके अलावा लाइगर में महान बॉक्सर माइक टायसन, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












