'गदर की कहानी सुनकर डर गए थे गोविंदा', निर्देशक अनिल शर्मा ने किए ये बड़े खुलासे!
सुपरस्टार सनी देओल और अमीषा पटेल की धमाकेदार फिल्म गदर एक प्रेम कथा हाल ही में चर्चा में थी। इसका कारण था इस फिल्म के 20 साल का पूरा होना। फिल्म ने रिलीज होकर काफी बड़ा धमाका किया था और लोगों ने इसको काफी प्यार दिया था। अनिल शर्मा निर्देशित ये फिल्म आज भी लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाकर रखे हैं। लेकिन कुछ समय से लगातार एक खबर सामने आ रही है कि..
इस फिल्म के लिए अनिल शर्मा की पहली पसंद सनी देओल और अमीषा पटेल नहीं थे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसके लिए गोविंदा और काजोल को अप्रोच किया गया था। इसी को लेकर अब अनिल शर्मा ने खुद ही खुलासा किया है।

उन्होने बताया है कि सिर्फ गोविंदा नहीं बल्कि कई स्टार्स को इसके लिए अप्रोच किया गया था। गोविंदा को लेकर उन्होने कहा कि महाराजा के सेट पर उनके मैने गदर की कहानी सुनाई थी।

गोविंदा काफी डर गए थे
इसके कहानी को सुनकर गोविंदा काफी डर गए थे। उनका मानना था कि ऐसे फिर से पाकिस्तान का सेट बनाना और इस तरह की फिल्म बनाना उस वक्त संबंधों को लेकर कितना सही रहेगा।

सनी देओल
तब मेरे दिमाग में सनी देओल का नाम आया था और इससे अच्छा किरदार शायद ही कोई करता। अनिल शर्मा के इस बयान का बाद तस्वीर साफ है।

अमरीष पुरी
गौरतलब है कि इस फिल्म में निगेटिव रोल में अमरीष पुरी को दिखाया गया था जो कि बाद में बेटी के आगे मजबूर होकर सच कुबूल करते हैं।

प्रेम कहानी
दोनों देशों के लड़ाई झगड़े के बीच दिखाई गई ये प्रेम कहानी आज भी काफी पॉपुलर है और इसके डायलॉग लोगों को रटे हैं।

फिल्मों का इंतजार
हालांकि सनी देओल और गोविंदा दोनों ही इस वक्त किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रहे हैं और लगातार फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











