टाईगर जिंदा है की सफलता से सलमान की आने वाली फिल्में तोड़ेगी आमिर खान का रिकॉर्ड
दर्शकों ने सलमान खान की टाईगर जिंदा है को इतना प्यार दिया है कि अब ट्यूबलाइट का दुख थोड़ा कम हो गया होगा। ट्यूबलाइट ने आकर दर्शकों को नाखुश कर दिया था लेकिन दर्शक तो सलमान के अगले और बेहतरीन धमाके का इंतजार कर रहे थे।
आपको बता दें कि सलमान खान के अलावा अब कोई ऐसा स्टार नही है जो कि लगातार इतनी कमाई कर रहा है। हाल ही मे टाईगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और उसने धमाल मचा दिया। इसके बाद अभी सलमान की और भी मूवी आना बाकी है जिनको टाईगर जिंदा है कि कमाई का फायदा मिलेगा।
टाईगर जिंदा है ने अब तक 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। सलमान खान की आने वाली फिल्में रेस 3 की शूटिंग शुरु हो चुकी है और भारत की शूटिंग इसके बाद शुरु होगी। सलमान खान की टाईगर जिंदा है का खुमार रेस 3 में जरूर दर्शकों को थिएटर तक लेकर जाने पर मजबूर कर देगा।

ये तो सभी जानते है कि सलमान खान की एक्शन हीरो की एक इमेज बन चुकी है और अब लोग उनको उसी अंदाज में देखना पसंद करते है क्योंकि इसका नतीजा आपको ट्यूबलाइट में देखने को मिल चुका है।
फिल्म ने टाईगर जिंदा है कि कमाई से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान की रेस 3 और भारत भी बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाएगी क्योंकि रेस 3 तो ईद पर रिलीज हो रही है और रेस सीरीज की ये तीसरी फिल्म है।
इसकी पहली फिल्में अच्छा खासा बिजनेस कर चुकी है। सलमान खान की आने वाली फिल्में क्यों तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड आइए जानते है..


Click it and Unblock the Notifications