क्या होता है 'सरायाह' का मतलब? सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने किया बेटी के नाम का ऐलान

Sidharth Kiara Daughter Name Saraayah: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने थे। सोशल मीडिया पर उनको जमकर मुबारक मिली थी। हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपनी बेटी की शक्ल किसी को नहीं दिखाई है लेकिन नाम का खुलासा कर दिया है।
जी हां, इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ कियारा ने एक तस्वीर साझा की है और अपनी बेटी के नाम का ऐलान कर दिया है। इस तस्वीर में किसी की शक्ल नहीं दिख रही है। एक हाथ सिद्धार्थ का है और एक कियारा का है जिसमें उनकी बेटी के दोनों पैर नजर आ रहे हैं।
नन्हे मासूम पैरों के साथ बताया गया है कि बेटी का नाम 'सरायाह' है। सिद्धार्थ और कियारा ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ''हमारी प्रार्थनाओं से लेकर हमारी बाहों तक, हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी,सरायाह मल्होत्रा।''
क्या है सरायाह का मतलब?
इस नाम के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बात कर रहे हैं। ये एक शानदार और यूनीक नाम है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नाम का क्या मतलब होता है? बता दें कि ये एक हिब्रू शब्द है जिसका मतलब होता है 'राजकुमारी'। इसके अलावा सरायाह की बात करें तो ये बाइबिल में भी मिलता है क्योंकि उस वक्त किसी का नाम भी था। बाइबिल की मानें तो इस नाम का मतलब "यहोवा का सैनिक" भी है। अगर इस शब्द को आप अरबी में देखते हैं तो इसका मतलब 'रात का बादल' होता है। सिद्धार्थ और कियारा ने बेटी के नामकरण के साथ फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। बता दें कि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है, फिल्मों आने के बाद उन्होने अपना नाम सलमान खान के कहने पर बदला था।
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बेटी सरायाह का जन्म 15 जुलाई 2025 को हुआ था। अब वो करीब 4 महीने की हो गई है। दोनों ने पैपराजी से बेटी को बचाकर रखा है। हालांकि फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब उसकी पहली तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट...


Click it and Unblock the Notifications











