सलमान खान की 'नो एंट्री सीक्वल' को लेकर अब क्या बोले अनीस बज्मी? 'सीरियस हैं भाई!'

लंबे समय से सुपरस्टार सलमान खान की एक बड़ी हिट नहीं सामने आई है लेकिन जिस तरह से उनकी कई फिल्मों को ऐलान हुआ है वो शानदार है। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान टाइगर 3 के बाद रुकेंगे नहीं। अब सलमान खान के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है! अपनी अगली फिल्म की रिलीज से पहले ही अभिनेता की नई फिल्म की पुष्टि हो गई है। हिट फिल्म नो एंट्री देने वाले निर्देशक अनीस बज्मी ने अपनी 2005 की फिल्म के सीक्वल की पुष्टि की है।

IndiaToday के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, फिल्म निर्माता ने नो एंट्री के सीक्वल के बारे में खोला और यह भी खुलासा किया कि सलमान अपने नो एंट्री सह-कलाकारों फरदीन खान और अनिल कपूर के साथ फिर से जुड़ेंगे।

salman khan, anees bazmee, सलमान खान, अनीस बज्मी

अनीस बज्मी ने खुलासा किया कि नो एंट्री के सीक्वल की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। अनीस बज्मी ने कहा, "फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। मैं सलमान भाई से चार से पांच बार मिल चुका हूं और बोल दिया की जल्दी शुरू करना है फिल्म।

वह बहुत गंभीर हैं और हम बहुत जल्द शुरू करने जा रहे हैं।" फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में पूछे जाने पर, फिल्म निर्माता ने आगे कहा, "सलमान भाई हैं, फरदीन खान और अनिल कपूर हैं।

ये तीनों फिल्म का हिस्सा होंगे।" ये फिल्म एक शानदार कॉमेडी फिल्म होने वाली है जिसको लेकर फैंस भी इंतजार में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के गाने भी काफी लाजवाब होने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X