आखिर क्या करते हैं अगस्त्य नंदा के पिता? बच्चन परिवार के दामाद की है इतनी नेटवर्थ, जानकर लगेगा झटका!
Agastya Nanda family background: बॉलीवुड में फिल्म 'इक्कीस' के जरिए धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहे अगस्त्य नंदा इन दिनों चर्चा में हैं। जहां एक तरफ वह अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोग उनके परिवार की मजबूत बिजनेस बैकग्राउंड को लेकर भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

अगस्त्य, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती हैं, लेकिन उनके पीछे सिर्फ फिल्मी विरासत ही नहीं, बल्कि एक बेहद ताकतवर कॉरपोरेट साम्राज्य भी खड़ा है। इस बिजनेस साम्राज्य की कमान उनके पिता निखिल नंदा के हाथों में है, जो देश की जानी-मानी कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त्य नंदा ने फिल्म 'इक्कीस' में परमवीर चक्र विजेता शहीद अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाने के लिए करीब 70 लाख रुपये फीस ली है। हालांकि फिल्मों से कहीं ज्यादा मजबूत उनकी पारिवारिक पहचान कॉरपोरेट दुनिया में दिखाई देती है।
निखिल नंदा कौन हैं?
निखिल नंदा का जन्म 1974 में दिल्ली में हुआ था। वह मशहूर बिजनेसमैन राजन नंदा के बेटे हैं और उनकी मां रितु नंदा, फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज राज कपूर की बेटी थीं। इस तरह निखिल कपूर और बच्चन दोनों ही बड़े परिवारों से जुड़े हुए हैं। साल 1997 में निखिल नंदा ने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से शादी की थी।
बॉलीवुड नहीं, बिजनेस चुना
फिल्मी माहौल में पले-बढ़े होने के बावजूद निखिल नंदा ने कभी एक्टिंग या फिल्म प्रोडक्शन में कदम नहीं रखा। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉरपोरेट सेक्टर को अपना रास्ता चुना।
अमेरिका से एजुकेशन पूरी करने के बाद उन्होंने 1997 में एस्कॉर्ट्स ग्रुप जॉइन किया। उस वक्त कंपनी कई तरह की चुनौतियों से जूझ रही थी। निखिल ने अपने पिता के साथ मिलकर कंपनी के कामकाज में बड़े बदलाव किए और इसके मुख्य बिज़नेस को दोबारा मजबूत किया।
एस्कॉर्ट्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
साल 2007 में निखिल नंदा को जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया। फिर 2013 में पिता के निधन के बाद उन्होंने पूरी कंपनी की जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में एस्कॉर्ट्स ने फार्म मशीनरी, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और इंजीनियरिंग सेक्टर में भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी पकड़ मजबूत की।
एक बड़ा बदलाव 2021 में देखने को मिला, जब कंपनी ने जापान की दिग्गज कंपनी कुबोटा कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी की। इसके बाद 2022 में कंपनी का नाम बदलकर 'एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड' कर दिया गया।
कंपनी की ताकत आंकड़ों में
अप्रैल 2025 तक एस्कॉर्ट्स कुबोटा की मार्केट वैल्यू करीब ₹36,000 करोड़ बताई जा रही है। फाइनेंशियल ईयर 2024 में कंपनी का सालाना टर्नओवर लगभग ₹9,200 करोड़ रहा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, निखिल नंदा की कंपनी में करीब 36.5% हिस्सेदारी है। उनकी सालाना इनकम लगभग 13 करोड़ बताई जाती है, जबकि उनकी पर्सनल संपत्ति करीब 60 करोड़ आंकी गई है।
बच्चन-नंदा परिवार की कुल संपत्ति
एस्कॉर्ट्स कुबोटा की सफलता बच्चन परिवार की पहले से मौजूद संपत्ति को और मजबूत करती है। अकेले अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ करीब ₹3,160 करोड़ मानी जाती है।
वहीं जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली नंदा भी फिल्मों, राजनीति, स्टार्टअप्स, रियल एस्टेट और सोशल वेंचर्स के जरिए परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











