क्या 'विक्टिम कार्ड' खेलती हैं जान्हवी कपूर? वरुण धवन के इस बयान से आपको लगेगा जोर का झटका!

Varun Dhawan on Janhvi Kapoor- वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर इस वक्त चर्चा है। फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी और अच्छा खासा कलेक्शन पहने दिन फिल्म ने किया है।
लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरुण धवन ने जान्हवी कपूर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। इस दौरान वो विक्टिम कार्ड को लेकर बात कर रहे थे। जान्हवी कपूर का नाम लेकर उन्होने विक्टिम कार्ड पर बोला और मां श्रीदेवी को लेकर भी एक बात कही है।
जान्हवी कपूर और विक्टिम कार्ड
वरुण धवन इस दौरान धड़क गर्ल की तारीफ कर रहे थे। उन्होने कहा कि जान्हवी किसी भी मुश्किल में हो वोट कभी विक्टिम कार्ड नहीं खेलती है। इस दौरान वो एक इंटरव्यू पर थे और साथ में जान्हवी कपूर भी थीं।
एबीपी लाइव एंटरटेनमेंट से बात करते हुए वरुण ने कहा, ''मैं जान्हवी को देखता हूं और ये दूसरी फिल्म है। वो कभी विक्टिम कार्ड नहीं खेलती है। वो कर सकती है लेकिन कभी नहीं करती। मैं जानता हूं कि बहुत सारे लोग फिल्म लाइन में आकर शो बिज में आकर ये इमोशनल एंगल इस्तेमाल करते हैं ये दिखावा। ये कभी नहीं करती है कि मेरे लिए तरस खाओ कि मेरी फैमिली की हालत ये है और तरस खाओ कि ये उम्र में मेरे साथ ये हुआ था। कभी नहीं.. वो सिर्फ ऐसी है कि उसको अपने काम के साथ जवाब देना है क्योंकि मेरी मां ने भी वही किया।''
वरुण धवन ने इसके अलावा श्रीदेवी की बात की और कहा कि जान्हवी कपूर स्ट्ऱॉंग विचार के साथ बड़ी हुई है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की भिड़ंत कांतारा चैप्टर 1 से हुई है और लोग उसको काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी की फिल्म का पहला वीकेंड कितनी कमाई के साथ खत्म होता है।


Click it and Unblock the Notifications











