'एक था टाइगर' से 'मिशन मजनू' की तुलना होने पर क्या बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा? चर्चा में है बयान!

mission majnu

इस समय हर साल देखा जाता है कि किसी ना किसी एक्टर की स्पाई फिल्म जरूर चर्चा में आती है और इस वक्त अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम इसको लेकर सामने आया है। हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और ​​​​रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म मिशन मजनू की जोकि काफी जल्दी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर धमाका करने वाली है। बता दें कि इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफी शानदार है।

इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस फिल्म की तुलना सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर से हो रही है। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ी बात कही है।

सिद्धार्थ ने कहा, मिशन मजनू एक जासूसी फिल्म तो है लेकिन ये काफी अलग है और एक था टाइगर जैसी 'आउट-एंड-आउट एक्शन फिल्म' नहीं है। जी हां, इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहे थे।

उन्होने खुलासा करते हुए कहा कि, "ये एक ऐसी जासूसी फिल्म है जिसमें मैं बंदूक का इस्तेमाल तर नहीं करता। यह जेम्स बॉन्ड या एक था टाइगर की तरह एक आउट-एंड-आउट एक्शन फिल्म नहीं है, जहां वे चीजों को उड़ा रहे हैं।''

इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये बयान काफी चर्चा में है और फैंस इसके फिल्म के बारे में काफी कुछ समझ गए हैँ। इससे इतना तो तय है कि सिद्धार्थ इस बार कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो कि उन्होने इसके पहले कभी नहीं किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं जो कि कमाल का काम कर रहीं हैँ। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक रश्मिका ने तहलका मचाया है और उनकी फैन फॉलोविंग जबरदस्त है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X