'मिशन मजनू' की तुलना आलिया भट्ट की 'राजी' से होने पर ये क्या बोल गए सिद्धार्थ मल्होत्रा?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू रिलीज हो चुकी है और इस वक्त फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार इस तरह की स्पाई फिल्म की हिस्सा बने हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसको लेकर कई तरह की बातें हो रहीं हैं और लोग इस फिल्म की तुलना आलिया भट्ट की जासूसी थ्रिलर फिल्म राजी से कर रहे हैं। अब इस तुलना पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक शानदार जवाब दिया है।
सभी जानते हैं कि आलिया भट्ट की फिल्म राजी में उन्होने काफी दमदार किरदार निभाया था और उनको पसंद किया गया था। सिद्धार्थ ने इसको लेकर खुलासा किया है कि, "लोग इस फिल्म का तुलना राजी से कर रहे हैं और उनको कुछ समानता लगी है तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है।
राजी एक अच्छी फिल्म है। ऐसा नहीं लगता कि यह इतनी खतरनाक चीज है। हां लेकिन एक बार लोग इस फिल्म को देख लेगे तो इस पर चर्चा करना और भी अच्छा होगा।''
बता दें कि फिल्म मिशन मजनू में भी एक पाकिस्तानी एंगल है जो कि आलिया भट्ट की राजी में दिखाया था। आलिया ने सहमत नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो कि देश के लिए पाकिस्तानी से शादी करती है और वहां से तमाम अहम जानकारियां भारत भेजती है।
बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म की तो ये सन् 1970 पर आधारित है और सिद्धार्थ को एक रॉ एजेंट के रूप में दिखाया गया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसके मिले जुले रिव्यू भी सामने आ रहे हैँ। देखना ये है कि फिल्म कितना कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications











