'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको..' सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी पर ये क्या बोल गईं पूनम सिन्हा?
Poonam Sinha on Sonakshi's Pregnancy: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कैसा बवाल मचा था ये बात तो किसी से छिपी नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा को लेकर खबर आ रही थी कि दोनों इस रिश्ते से खुश नहीं है।

हालांकि बाद में वो शादी में शामिल हुए और कहा गया कि सोनाक्षी के दोनों भाई इसका हिस्सा नहीं बने। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा बार बार में सोनाक्षी और जहीर की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।
लेकिन इस वक्त पूनम सिन्हा का एक बयान सामने आया है जो कि उन्होने सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर दिया है। पूनम ने इस दौरान लोगों को लेकर तंज कसा है। उन्होने ने कहा कि, ''पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको।''आखिर उनके कहने का क्या मतलब है?
हमको जाने कितनी बार नाना बना दिया- पूनम सिन्हा
पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी और दामाद को काफी पसंद करते हैं। पूनम सिन्हा ने हाल ही में ये बात क्यों कही है कि, 'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको।' पूनम सिन्हा ये बात ऐसे ही नहीं कही है बल्कि सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों को लेकर कही है। आए दिन पता चलता है कि सोनाक्षी सिन्हा मां बनने वाली हैं और पूनम सिन्हा नानी और शत्रुघ्न सिन्हा नाना बनने वाले हैं।
हालांकि हर बार ये बात पूरी तरह से अफवाह ही साबित होती है। इसी को लेकर पूनम सिन्हा ने रिएक्ट किया है कि सोशल मीडिया ने उनको कितनी बार ही नानी बना डाला है। इसके अलावा उनका कहना है, ''लेकिन वो खुशी हमें जरूर मिलेगी।'' सोनाक्षी सिन्हा के जन्म को याद करके पूनम भावुक हो गईं थीं। उनका कहना था कि, बेटियों का होना बेहद जरूरी है और हमें वो टाइम याद आ गया जब सोनाक्षी का जन्म हुआ था।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 23 जून 2024 को शादी की थी और अभी तक दोनों काफी हंसी खुशी अपना सफर तय कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनो के मस्ती भरे वीडियोज भी आते रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर प्रैंक करने का कोई मौका जहीर इकबाल नहीं छोड़ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications















